Skip to main content

Posts

कश्मीर में द्रास सबसे सर्द, पारा -31 डिग्री पर पहुंचा; मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ी

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी के बाद ज्यादातर जगहों पर सोमवार को आसमान साफ रहा। इससे सर्द हवाओं का असर बढ़ गया है। पारा और नीचे आ गया। कश्मीर में लद्दाख का द्रास देश में सबसे सर्द स्थान रहा। यहां सोमवार को तापमान माइनस 31.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यहां सीजन की भी यह सबसे सर्द सुबह रही। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के नए सिस्टम की वजह से ठंड बढ़ी है। यह असर 2 फरवरी तक बरकरार रह सकता है।  कश्मीर : बुधवार तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान मौसम विभाग का राज्य में बुधवार तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। सोमवार को श्रीनगर में पारा 3.5 डिग्री, पहलगाम में माइनस 13.6 डिग्री, गुलमर्ग में माइनस 12.6 डिग्री, लेह में माइनस 15.6 डिग्री, जम्मू में 3.5 डिग्री, कटरा में 3.6 डिग्री और बनिहाल में 0.9 डिग्री पर पहुंच गया। हिमाचल : अभी और बर्फबारी का अनुमान हिमाचल प्रदेश में इस हफ्ते और अधिक बर्फबारी होने का अनुमान है। मनाली स्थित द स्नो एंड एवलॉन्च स्टडी एस्टेब्लिशमेंट (एसएएसई) ने सलाह दी है कि लो...

बोगोटा ब्लास्ट: कार बम धमाके में कम से कम नौ लोगों की मौत

कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में हुए एक ज़ोरदार कार धमाके में कम से कम नौ लोगों के मारे जाने की ख़बर है. देश के रक्षा मंत्रालय ने घटना की पुष्टि की है. यह धमाका बोगोटा शहर के दक्षिणी हिस्से में एक पुलिस कैडेट स्कूल के ठीक बाहर हुआ. यह धमाका स्थानीय समयानुसार नौ बजकर तीस मिनट पर हुआ. हादसे में कम से कम 38 लोग गंभीर तौर पर घायल भी हुए हैं. तस्वीरों में जनरल सैनटनडर स्कूल के बाहर उस वाहन को देखा जा सकता है. यह शहर का काफ़ी सक्रिय हिस्सा है. घायलों में पनामा और इक्वाडोर के एक-एक नागरिक भी हैं. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि एक कार स्कूल के बाहर तेज़ी से आई और चेकप्वॉइंट पर जब सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो ड्राइवर ने कार की गति बढ़ा दी और कार दीवार से जा टकराई. टकराने के साथ ही कार में तेज़ धमाका हो गया. धमाके से कुछ वक़्त पहले ही स्कूल में एक समारोह संपन्न हुआ था, जिसमें पुलिस अधिकारियों को बड़े पदों पर प्रमोट किया गया. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि कार में धमाका होने के साथ ही कार चला रहे ड्राइवर की भी मौत हो गई होगी. कोलंबिया के राष्ट्रपति इवान ड्यूक ने हमले को...

परेश रावल का नसीरुद्दीन शाह को जवाब 'पत्थर उठा कर नहीं मारा, न ही बाल पकड़े'

देश के माहौल में काफ़ी ज़हर फैल चुका है . दोबारा इस जिन्न को बोतल में बंद करना मुश्किल दिख रहा है." कुछ इस तरह के बयान दिए थे जाने माने हिंदी फ़िल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने. अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा था कि उन्हें अपनी औलाद को लेकर चिंता होती है कि कोई उनसे ये न पूछ दे कि वे हिन्दू हैं या मुसलमान. उन्होंने कहा था, "मेरे बच्चे ख़ुद को क्या बताएंगे क्योंकि उन्हें तो धर्म की तालीम ही नहीं दी. मुझे इस माहौल से डर नहीं लगता बल्कि ग़ुस्सा आता है.'' लेकिन नसीरुद्दीन शाह की इन बातों से बिलकुल भी इत्तेफ़ाक़ नहीं रखते हैं जाने माने अभिनेता और बीजेपी सांसद परेश रावल. वो कहते हैं, "नसीर ने ये बात कही, यह इस बात का सबूत है कि इस देश में अभिव्यक्ति की आज़ादी है. उनके इतना कुछ कहने के बाद भी किसी ने पत्थर उठा कर नहीं मारा, न ही किसी ने आपके बाल पकड़े." परेश रावल इन दिनों आने वाली अपनी फ़िल्म 'उरी' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. परेश रावल ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि वो नसीर की बातों से बिल्कुल भी इत्तेफ़ाक़ नहीं रखते. इसकी वजह बताते...

सबरीमला में 'दिन दहाड़े हिंदुओं का हुआ रेप': पांच बड़ी ख़बरें

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर चल रहे विवाद पर कहा है कि केरल सरकार इस मामले में पूरी तरह विफल रही है और उसने हिंदुओं का 'दिन दहाड़े बलात्कार' किया है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो भी निर्देश दिया है वह उससे सहमत हैं लेकिन क़ानून -व्यवस्था राज्य सरकार का विषय है और उन्हें पता होना चाहिए कि उन्हें इसका कैसे सामना करना चाहिए. उन्होंने कहा कि केरल सरकार इस मुद्दे को बहुसंख्यकों की भावनाओं को कूटनीतिक तरीक़े से संभालने में विफल रही है. बुधवार को केरल की दो महिलाओं बिंदु और कनकदुर्गा ने सबरीमला मंदिर परिसर में प्रवेश करने में सफलता पाई थी. राहुल गांधी के प्रधानमंत्री से चार सवाल बुधवार को लोकसभा में रफ़ाल डील पर जमकर बहस हुई. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर अनिल अंबानी को फ़ायदा पहुचाने जैसे कई सवाल उठाए. तो बदले में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी सवालों के जवाब दिए. अब राहुल गांधी ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री से चार सवाल पूछते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री को सदन में इन सवालों का सामना...

ओलिवर को पहली बार 10 से ज्यादा विकेट मिले, दक्षिण अफ्रीका को 149 रन का लक्ष्य

तेज गेंदबाज डुआने ओलिवर (5/59) की शानदार गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में केवल 190 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ओलिवर ने पहली पारी में छह विकेट लिए थे। इस तरह से उन्हें मैच में कुल 11 विकेट मिले। टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ओलिवर ने 10 या उससे अधिक विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका का पहली पारी का स्कोर 223/10 रहा दक्षिण अफ्रीका को यह मुकाबला जीतने के लिए 149 रन का लक्ष्य मिला है। इससे पहले मैच के दूसरे दिन गुरुवार को तेम्बा बावुमा (53) के 12वें अर्धशतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 223 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 45 रनों का योगदान दिया।  अच्छी शुरुआत के बावजूद 200 के अंदर सिमटा पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 42 रन की बढ़त मिली। पाकिस्तान ने पहली पारी में 181 रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर और शाहीन अफरीदी ने चार-चार विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी पाक टीम को दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत मिली।  पाकिस्तान की ओर से दो खिलाड़ियों ने...

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 10850 के नीचे

रुपये में मजबूती के बावजूद ग्लोबल मार्केट की सुस्‍त रफ्तार का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. सप्‍ताह के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स करीब 200 अंक टूटकर 36060 के स्तर पर आ गया है. वहीं निफ्टी भी 56 अंक टूटकर 10832 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. शुरुआती कारोबार में आईटी और फार्मा शेयरों में बिकवाली ज्यादा है. इससे पहले सोमवार को सेंसेक्‍स 307 अंक की बढ़त के साथ 36,270 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 82 अंक की तेजी के साथ 10,888 के स्‍तर पर रहा. बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत जोरदार बढ़त के साथ हुई है. रुपया मंगलवार को 22 पैसे की बढ़त के साथ 71.33 के स्तर पर खुला. इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 35 पैसे की बढ़त के साथ 71.55 के स्तर पर बंद हुआ था. पिछले सप्‍ताह ऐसी रही बाजार की चाल इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 35 अंक बढ़त के साथ 35,963 पर और निफ्टी 14 की तेजी के साथ 10, 805 पर बंद हुआ. वहीं गुरुवार को सेंसेक्स 150.57 अंकों की बढ़त के साथ 35,929.64 पर और निफ्टी 53.95 अंकों की तेजी के साथ 10,791.55 पर बंद हुआ . अगर बुधवार की बात करें तो प्रमुख इंडे...

प्रत्यर्पण पर फैसले से पहले माल्या ने कहा- कर्ज की रकम ले लो लेकिन चोर मत कहो

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या (62) ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन ट्वीट कर कहा कि वह बैंकों का कर्ज चुकाने को तैयार है। माल्या ने कहा, "मैं अपील करता हूं, कृपया पैसे ले लो। मैं यह किस्सा खत्म करता चाहता हूं कि मैंने पैसे चुराए।" माल्या कह रहा है कि वह 100% कर्ज चुकाने को तैयार माल्या ने कहा कि यह बात समझ से परे है कि उसके सेटलमेंट के प्रस्ताव को प्रत्यर्पण के क्यों जोड़ा जा रहा है। लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में माल्या के प्रत्यर्पण का मामला चल रहा है । अदालत 10 दिसंबर को फैसला सुना सकती है। उधर, अगस्ता वेस्टलैंड डील के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पण कर मंगलवार रात भारत लाया गया था। माल्या के सेटलमेंट ऑफर को इस मामले से जोड़कर भी देखा जा रहा था। माल्या ने बुधवार को ट्वीट के जरिए भारतीय बैंकों और सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह बैंकों का 100% कर्ज चुकाने को तैयार है। उसका प्रस्ताव मान लिया जाए। माल्या पर भारतीय बैंकों के 9,000 करोड़ रुपए बकाया हैं। वह मार्च 2016 में लंदन भाग गया था। माल्या ने कहा था कि नेता और मीडिया मेरे डिफॉल्टर हो...