Skip to main content

Posts

ओलिवर को पहली बार 10 से ज्यादा विकेट मिले, दक्षिण अफ्रीका को 149 रन का लक्ष्य

तेज गेंदबाज डुआने ओलिवर (5/59) की शानदार गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में केवल 190 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ओलिवर ने पहली पारी में छह विकेट लिए थे। इस तरह से उन्हें मैच में कुल 11 विकेट मिले। टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ओलिवर ने 10 या उससे अधिक विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका का पहली पारी का स्कोर 223/10 रहा दक्षिण अफ्रीका को यह मुकाबला जीतने के लिए 149 रन का लक्ष्य मिला है। इससे पहले मैच के दूसरे दिन गुरुवार को तेम्बा बावुमा (53) के 12वें अर्धशतक की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 223 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 45 रनों का योगदान दिया।  अच्छी शुरुआत के बावजूद 200 के अंदर सिमटा पाकिस्तान दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी के आधार पर 42 रन की बढ़त मिली। पाकिस्तान ने पहली पारी में 181 रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आमिर और शाहीन अफरीदी ने चार-चार विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी पाक टीम को दूसरी पारी में अच्छी शुरुआत मिली।  पाकिस्तान की ओर से दो खिलाड़ियों ने...

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 10850 के नीचे

रुपये में मजबूती के बावजूद ग्लोबल मार्केट की सुस्‍त रफ्तार का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है. सप्‍ताह के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स करीब 200 अंक टूटकर 36060 के स्तर पर आ गया है. वहीं निफ्टी भी 56 अंक टूटकर 10832 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. शुरुआती कारोबार में आईटी और फार्मा शेयरों में बिकवाली ज्यादा है. इससे पहले सोमवार को सेंसेक्‍स 307 अंक की बढ़त के साथ 36,270 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 82 अंक की तेजी के साथ 10,888 के स्‍तर पर रहा. बता दें कि डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत जोरदार बढ़त के साथ हुई है. रुपया मंगलवार को 22 पैसे की बढ़त के साथ 71.33 के स्तर पर खुला. इससे पहले डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 35 पैसे की बढ़त के साथ 71.55 के स्तर पर बंद हुआ था. पिछले सप्‍ताह ऐसी रही बाजार की चाल इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 35 अंक बढ़त के साथ 35,963 पर और निफ्टी 14 की तेजी के साथ 10, 805 पर बंद हुआ. वहीं गुरुवार को सेंसेक्स 150.57 अंकों की बढ़त के साथ 35,929.64 पर और निफ्टी 53.95 अंकों की तेजी के साथ 10,791.55 पर बंद हुआ . अगर बुधवार की बात करें तो प्रमुख इंडे...

प्रत्यर्पण पर फैसले से पहले माल्या ने कहा- कर्ज की रकम ले लो लेकिन चोर मत कहो

भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या (62) ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन ट्वीट कर कहा कि वह बैंकों का कर्ज चुकाने को तैयार है। माल्या ने कहा, "मैं अपील करता हूं, कृपया पैसे ले लो। मैं यह किस्सा खत्म करता चाहता हूं कि मैंने पैसे चुराए।" माल्या कह रहा है कि वह 100% कर्ज चुकाने को तैयार माल्या ने कहा कि यह बात समझ से परे है कि उसके सेटलमेंट के प्रस्ताव को प्रत्यर्पण के क्यों जोड़ा जा रहा है। लंदन के वेस्टमिंस्टर कोर्ट में माल्या के प्रत्यर्पण का मामला चल रहा है । अदालत 10 दिसंबर को फैसला सुना सकती है। उधर, अगस्ता वेस्टलैंड डील के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पण कर मंगलवार रात भारत लाया गया था। माल्या के सेटलमेंट ऑफर को इस मामले से जोड़कर भी देखा जा रहा था। माल्या ने बुधवार को ट्वीट के जरिए भारतीय बैंकों और सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह बैंकों का 100% कर्ज चुकाने को तैयार है। उसका प्रस्ताव मान लिया जाए। माल्या पर भारतीय बैंकों के 9,000 करोड़ रुपए बकाया हैं। वह मार्च 2016 में लंदन भाग गया था। माल्या ने कहा था कि नेता और मीडिया मेरे डिफॉल्टर हो...

बीजेपी के लिए विकास कोई मुद्दा नहीं, हिंदुत्व पर होगा चुनाव

बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने बीबीसी हिंदी के फ़ेसबुक लाइव में राम मंदिर, रफ़ाल, नोटबंदी और लोकसभा चुनावों जैसे कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने बीबीसी संवाददाता सलमान रावी के साथ इस बातचीत में जहां हिंदुत्व को चुनावी मुद्दा बताया तो वहीं मौजूदा सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल भी उठाए. सुब्रमण्यम स्वामी ने वर्तमान राजनीतिक स्थिति, भावी चुनावों और मुद्दों को लेकर क्या-क्या कहा. पढ़िए स्वामी से बीबीसी की पूरी बातचीत... राम मंदिर पर बीजेपी की दूरी के मायने? बीजेपी को इस मामले पर दूर ही रहना चाहिए . वो सत्तारूढ़ दल है. मैंने राम मंदिर पर कोर्ट में याचिका दायर की है. इसे किसी पार्टी का सवाल नहीं बनाना चाहिए. खेद की बात है कि हमारे देश में बीजेपी और विश्व हिंदू परिषद ने ही ये मुद्दा उठाया है. जबकि आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया ने उस जगह पर मंदिर होने की बात को प्रमाणित किया है. वहां मंदिर के बाद ही मस्जिद बनाई गई थी. इस्लाम धर्म ने और सुप्रीम कोर्ट ने मेरी याचिका में पुष्टि की है कि मस्जिद उस जगह का अनिवार्य हिस्सा नहीं है और नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है. ...

ईरान का वो तुरुप का पत्ता जिससे पूरा खेल बदल जाएगा

ईरान पर अमरीकी पाबंदियों का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है. अमरीका विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक ताक़त तो है ही दूसरी तरफ़ उसकी मुद्रा डॉलर की बुनियाद पर दुनिया का 80 फ़ीसदी कारोबार और लेनदेन भी होता है. वह विश्व की एक मात्र राजनीतिक महाशक्ति भी है. जिस दिन अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ हुए परमाणु क़रार से बाहर निकलने के फ़ैसले पर दस्तख़त किए तब से ईरान के नेता और अधिकारी ल गातार कहते आ रहे हैं कि उनके ख़िलाफ़ प्रतिबंध को रोके जाने के उपाय हैं और परमाणु क़रार अमरीका के बगैर भी जारी रहेगा. लेकिन इतनी बात तो साफ़ लग रही है कि ईरानी अधिकारियों की गुहार से काम नहीं चलेगा. ईरान पर लगी आर्थिक पाबंदियों के असर को कोई कम कर सकता है तो वो है यूरोपीय संघ. हालांकि ये सवाल भी अपनी जगह वाजिब है कि अमरीका के ख़िलाफ़ जाकर यूरोप आख़िरकार क्यों इस परमाणु क़रार को बचाने की कोशिश करेगा? ईरान का परमाणु क़रार ईरान के ख़िलाफ़ अमरीकी पाबंदियां लागू रहीं तो यूरोपीय देश ईरान के साथ कैसे सियासी रिश्ते रखेंगे और तेहरान के हुक्मरानों को लेकर उनका क्या रुख़ होगा? परमाणु समझौते को...

राहुल ने भी किया #StatueOfUnity से ट्वीट

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को संसद परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि भी दी. इस दौरान यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी, बीजेपी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी भी मौजूद रहे . देश के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का बुधवार को अनावरण हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इसे देश को समर्पित किया. इस कार्यक्रम में कांग्रेस का कोई बड़ा नेता तो नहीं नज़र आया, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल दिया. कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ''सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण होना तो ठीक है , लेकिन उनके द्वारा बनाए गए संस्थानों को नष्ट किया जा रहा है. देश के संस्थानों को इस प्रकार नष्ट किया जाना किसी राजद्रोह से कम नहीं है.'' राहुल ने इस ट्वीट के साथ #StatueOfUnity का भी इस्तेमाल किया. कांग्रेस ने लगाया विरासत हथियाने का आरोप गौरतलब है कि कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी पर कांग्रेस की विरासत को हथियाने का आरोप लगाती रही है. बु...